महंगाई पर BJP नेता ने बोला Problem है तो Taliban चले जाओ | Viral Video | Ram ratan payal अफगानिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा देश छोड़ने के बाद देश पर आतंकी संगठन तालिबान का कब्जा हो गया. इस मामले की आंच मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भी देखने को मिली. जहां मीडिया द्वारा महंगाई के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बेतुका बयान दे दिया. वह बोल गए कि अगर आपको देश में महंगाई से परेशानी है तो तालिबान चले जाइए. वहां 50 रुपए लीटर के हिसाब से पेट्रोल बिक रहा है.कटनी बीजेपी जिला अध्यक्ष रामरतन पायल शहर में मीडिया से संवाद कर रहे थे. इस दौरान मीडिया कर्मी ने उनसे देश और राज्य में बढ़ती महंगाई पर सवाल किया. इस पर वह बोले, अगर लोगों को यहां पेट्रोल का मूल्य बहुत ज्यादा लग रहा है तो वे सभी तालिबान चले जाएं, वहां पेट्रोल के दाम 50 रुपए लीटर है. बीजेपी जिलाध्यक्ष पार्टी के युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ जाग्रति पार्क में पौधा रोपण करने पहुंचे थे. मीडियाकर्मी द्वारा महंगाई के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर भड़कते हुए उन्होंने गुस्से में जवाब दिया कि जिन्हें दिक्कत है, वे तालिबान चले जाएं. वहां 50 रुपए लीटर पेट्रोल है, लेकिन क्या कोई वहां जाने के लिए तैयार है? वहां के हालात किसी से छिपे नहीं, यहां पेट्रोल के दाम 111 रुपए लीटर जरूर है, लेकिन आप शांति से रह तो सकते हैं. #afghanistan #bjp #taliban #ramratanpayal #mp #katni #bhopal ~-~~-~~~-~~-~ Please watch: "3000 का Water bottle 7000 का खाना, Kabul Airport पर Afghano की आफत में फंसी जान" • 3000 का Water bottle 7000 का खाना, Kabul A... ~-~~-~~~-~~-~