#CyberCrime #DelhiPolice #DelhiPolicecrime #Crime #MobileBankingFraud एंकर- बाहरी उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने जामताड़ा से संचालित हो रहे पैन इंडिया कस्टमर केयर नंबर घोटाले से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके कब्जे से लगभग 22 हज़ार सिम कार्ड भी बरामद हुए है. इन आरोपियों ने अब तक सैकड़ों लोगों को बेवकूफ बनाकर करोड़ों रुपयों की ठगी की है. इन सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी से 77 ठगी के मामलों का खुलासा हुआ है. बाहरी उत्तर जिले के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि दुबई के रहने वाले एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि जब वो गूगल पर एसबीआई कस्टमर केयर की साईट ढूंढ़ रहे थे तो उनको एक साईट मिली जिस पर कॉन्टेक्ट करने के बाद उन लोगों ने उनके बैंक से 10 लाख रूपए निकाल लिए है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी यशपाल सिंह के निर्देशन में और इन्स्पेक्टर रमन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. जब इस मामले की गहन जांच की गई तो और आरोपियों के कॉल डिटेल खंगाले तो उसके तार जामताड़ा से जुड़ते गए। पुलिस ने जामताड़ा में जाकर छापामारी की और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। 00:00 एंकर- दिल्ली पुलिस ने जमताड़ा गैंग के गुर्गो को पकड़ा 00:49 वीयो-दिल्ली पुलिस का शिकायत पर एक्शन 02:01 पीटीसी- दिल्ली पुलिस की कार्यवाही 03:04 बाईट-रवि कुमार सिंह, डीसीपी आउटर-नार्थ जिला Ad Partners: Dwarikesh Sugars (https://www.amazon.in/s?k=dwarikesh&r...) भारत का प्रमुख हिंदी समाचार विचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश और विदेशों के कोने-कोने में हिंदी पाठकों का चहेता बना हुआ है। प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको देश-विदेश, राजनीति, बॉलीवुड, खेल जगत, महिला जगत, फैशन, पर्यटन एवं स्वास्थ्य आदि से जुड़ी हर खबर मिलेगी आपको सबसे पहले. #Prabhasakshi विजिट करें - https://www.prabhasakshi.com/ Follow करें हमें ट्विटर पे - / prabhasakshi Like करें हमारा Facebook पेज - / prabhasakshi सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल - / prabhasakshinews Join this channel to get access to perks: / @prabhasakshinews