गोरखपुर में होलिका दहन उत्सव में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ | Bharat First TV

गोरखपुर में होलिका दहन उत्सव में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ | Bharat First TV

गोरखपुर में होली पर्व के अवसर पर आयोजित भव्य होलिका दहन उत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंच से फूलों की होली खेली और लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। स्थान: गोरखपुर रिपोर्ट: राजीव चतुर्वेदी #YogiAdityanath, #Gorakhpur, #HolikaDahan, #Holi2026, #JaiShriRam, #RaviKishan, #UPNews, #BharatFirstTV, #HoliCelebration, #BreakingNews #BharatFirstTV