पिकअप वाहन और आयशर ट्रक की जोरदार टक्कर मौके पर 4 लोगो की मौत

पिकअप वाहन और आयशर ट्रक की जोरदार टक्कर मौके पर 4 लोगो की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बिछिया से 3 किलोमीटर आगे जबलपुर रोड पर हनुमान नाला के पास पिकअप वाहन और आयशर ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई । हादसे में पिकअप में सवार 3 लोग और मिनी ट्रक में सवार 1 व्यक्ति कुल चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है । हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहन समाप्त हो गए है जानकारी के अनुसार आयशर ट्रक जो कि जबलपुर की तरफ जा रहा था और पिकअप वाहन जो कि रायपुर की तरफ जा रही थी । बिछिया के हनुमान नाला में आमने सामने से दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई । बिछिया पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर मृतको की बॉडी को निकलवाया और उनकी आई डी अनुसार उनके परिजनों को सूचित किया । क्रेन से दोनो वाहनो को सड़क से हटाया गया