Uttarakhand : पिथौरागढ़ में फटा बादल , 3 लोगों की मौत और 7 लापता

Uttarakhand : पिथौरागढ़ में फटा बादल , 3 लोगों की मौत और 7 लापता

Uttarakhand : पिथौरागढ़ में फटा बादल , 3 लोगों की मौत और 7 लापता उत्तराखंड ( Uttarakhand ) में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिल रहा है . वहीं पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्तिथ दूरस्थ गांव जुम्मा में बादल फटने ( Cloudburst in Pithoragarh ) से भारी नुकसान हुआ है . बादल फटने से दर्जनों घर जमीदोज हो गए हैं . खबर है कि मलबे की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है , जबिक 7 लोग अभी भी लापता हैं . वहीं , इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं . इस बड़े प्राकृतिक आपदा में राहत बचाव के लिए NDRF और SDRF मौके को रवाना हो चुकी हैं . , वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी से बात की और रेस्क्यू मिशन तेज करने का निर्देश दिया है .