Coronavirus Vaccine: Covaxin, Covishield Mix Dose कितना सुरक्षित? ICMR Study में बड़ा दावा अगर किसी व्यक्ति ने पहले कोवैक्सीन की डोज ली है और उसे बाद में कोविशील्ड की डोज लगाई जाए तो क्या होगा? क्या दोनों वैक्सीन को मिलाकर लेना सुरक्षित है? ऐसे ही कई सवाल है जिनका इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक स्टडी में जवाब दिया गया है। आईसीएमआर की स्टडी में कहा गया है कि एक एडिनोवायरस वेक्टर प्लेटफॉर्म-आधारित वैक्सीन के बाद पूरी तरह से निष्क्रिय वायरस वैक्सीन कॉम्बिनेशन के साथ वैक्सीनेशन न केवल सुरक्षित था, बल्कि इससे बेहतर इम्युनो-जेनेसिटी भी हासिल हुई थी। इससे यह साबित होता है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज मिलाकर लेने से कोरोना संक्रमण के खिलाफ बेहतर सुरक्षा मिल सकती है। आईसीएमआर की तरफ से कोरोनावायरस वैक्सीन की मिक्सिंग और मैंचिग को लेकर यह स्टडी की गई थी। इस स्टडी के नतीजे काफी सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के एक एक्सपर्ट पैनल ने जुलाई में कोवैक्सिन और कोविशील्ड टीकों की मिक्स डोज पर एक स्टडी की सिफारिश की थी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने कहा था कि इस स्टडी का उद्देश्य यह आकलन करना था कि क्या किसी व्यक्ति को दो अलग-अलग वैक्सीन की डोज दी जा सकती है। वैक्सीनेशन कोर्स को पूरा करने के लिए एक व्यक्ति को कोविशील्ड और कोवैक्सिन के अलग-अलग शॉट्स दिए जा सकते हैं। सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सीएमसी, वेल्लोर को चौथे स्टेज के क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति देने की सिफारिश की थी। इसमें 300 हेल्थ वॉलिंटियर्स को शामिल किया गया था। वैक्सीन मिक्सिंग की स्टडी को 3 ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप में 40 लोगों को शामिल किया गया था। वैक्सीन लगाने के बाद सभी ग्रुप में लोगों की सेफ्टी और इम्यूनिटी प्रोफाइल की तुलना की गई। कोवैक्सिन और कोवीशील्ड की मिक्स डोज लेने वाले लोगों में कोरोना के अल्फा, बीटा और डेल्टा वैरिएंट्स के खिलाफ बेहतर इम्यूनिटी मिली। स्टडी में पाया गया कि एक ही वैक्सीन की 2 डोज लेने वालों की तुलना में दो वैक्सीन की मिक्स डोज लेने वाले लोगों में ज्यादा एंटीबॉडी मौजूद थीं। #Coronavirus #VaccineUpdate #NBT About Navbharat Times Youtube Channel: Navbharat Times नवभारत टाइम्स NBT : खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर - फेक इट इंडिया हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes