पाक सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी से लगे सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी की

पाक सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी से लगे सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी की

पिछले चार दिनों में चौथी बार पाकिस्तानी थल सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे सीमावर्ती इलाकों में बुधवार को मोर्टार से भारी गोलाबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पूर्वाह्न करीब 11 बज कर 45 मिनट पर पाकिस्तान ने बगैर उकसावे के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। भारतीय थल सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी में सीमा के अंदर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर भारी गोलाबारी हुई, जिससे सीमावर्ती इलाकों के बाशिंदों में दहशत पैदा हो गई। उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी ने लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। रविवार से जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का यह चौथा उल्लंघन है। इससे पहले, पाकिस्तान ने शाहपुर, किरनी, कसाबा, मनकोट और मेंढार सेक्टरों को निशाना बनाया था। Like * Comment * Share - Don't forget to Subscribe The Channel For More Updates -    • पाक सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी...   LATEST NEWS OF JAMMU & kASHMIR STAY TUNED WITH Regional Channel alertindianews IF YOU WANT TO BE A PART OF alertindianews then SUBSCRIBE US AND PRESS THE BELL ICON FOR BUSINESS ENQUIRY Watch our Website:- www.alertindianews.in Email:[email protected] if you have any news then contact us :- 9419854464 About Us – www.alertindianews.in- This is our official news website where you can find current news, breaking news, News Headlines, Viral News, Video News, Trending News and much more. Category News & Politics