#Artha #Rashifal 2021 #rashifal2021 Rashifal 2021: जानें 2021 में किसकी बढ़ने वाली हैं मुश्किलें | इन 5 राशियों पर भारी राहु | Artha साल 2021 में राहु कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे तो कुछ लोगों के लिए संकट खड़े करेंगे. 2021 की शुरुआत में राहु मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में रहेंगे. 27 जनवरी को वो रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद पूरे साल यहीं रहेंगे. साल के अंत में राहु रोहिणी से निकलकर सूर्य के नक्षत्र कृतिका में विरजमान होंगे. ज्योतिषविदों ने पांच राशि वालों को राहु से संभलकर रहने की चेतावनी भी दी है. 2021 में वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि पर राहु की नकारात्मक शक्तियों का असर ज्यादा होगा. मेष- राहु सालभर आपकी राशि में दूसरे भाव यानी धन के भाव में विरजमान रहेंगे. अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे. प्रॉपर्टी, जमीन की खरीदारी के लिए ये साल शुभ रहेगा. बुद्धि के प्रयोग से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे. परिवार में एकजुटता आपको प्रसन्नता देगी. छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी. वृषभ- साल 2021 में राहु आपकी ही राशि के प्रथम भाव में विरजमान रहेंगे. राहु के मृगशिरा नक्षत्र में होने से आपको मानसिक तनाव होगा. 2021 में दोस्तों और करीबियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से नुकसान होगा. दांपत्य जीवन में तनाव निरंतर बना रह सकता है. 27 जनवरी को जब राहु रोहिणी नक्षत्र में आ जाएंगे, तब काफी हद तक आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा. मिथुन- मिथुन राशि से बारहवें भाव में राहु के विराजमान होने से 2021 में आपके खर्चे बढ़े रहेंगे. शुरुआत में राहु मृगशिरा नक्षत्र में होने से धन हानि हो सकती है. खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी आर्थिक तंगी का कारण बनेगी. विदेश जाने का सपना देख रहे जातकों के लिए समय शुभ रहेगा. कार्य-व्यापार में धन निवेश करने के लिए भी अगला साल शुभ हो सकता है. कर्क- कर्क राशि से एकादश भाव में राहु के विराजमान होने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही शुरुआत में राहु मृगशिरा नक्षत्र में होंगे, जिससे व्यापारियों को अपने व्यापार में जबरदस्त शुभ परिणाम मिलने के योग बनेंगे. जीवनसाथ के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. संतान को खूब सफलता मिलेगी. सरकारी कर्मचारियों या सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा. सिंह- सिंह राशि से दशम भाव में राहु के विराजमान होने से नौकरी-व्यापार में कुछ परेशानियां आ सकती है. आप अपने पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं. जनवरी अंत में जब राहु रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, तब व्यापारी वर्ग को राहत मिल सकती है. हालांकि इसके बाद भी आपके खर्चों में कमी आने की संभावना बहुत कम है. कन्या- कन्या राशि से नवम भाव में राहु के विराजमान होने से आपको कष्ट संभव है. साल की शुरुआत में राहु मृगशिरा नक्षत्र में होगा. आपके मान-सम्मान में भी थोड़ी कमी आएगी. पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. लंबी यात्राएं अशुभ रहेंगी. आपके भाई-बहनों को कार्यक्षेत्र पर कष्ट उठाना पड़ सकता है. 27 जनवरी को राहु रोहिणी नक्षत्र में स्थान परिवर्तन कर जाएंगे. इसके बाद उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. तुला- तुला राशि से अष्टम भाव में राहु के विराजमान होने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं साल की शुरुआत में राहु मृगशिरा नक्षत्र में होंगे, आपको मानसिक कष्ट मिलेगा. शॉर्टकट तरीकों से धन कमाने की ओर ज्यादा प्रयासरत रहेंगे. ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहने से आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. ससुराल पक्ष के लोगों से संबंध बेहतर रहेंगे. राहु के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने के बाद स्थिति और ज्यादा खराब होंगी. वृश्चिक- 2021 में राहु वृश्चिक राशि से सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे. आपको किसी भी प्रकार के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी होगी. 2021 की शुरुआत में राहु के मृगशिरा नक्षत्र में होने से आपको दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव उठाना पड़ेगा. हालांकि व्यापार के लिए ये साल बेहद उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. इस समय आपको किसी सुदूर यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आप अच्छा फायदा अर्जित करने में सफल रहेंगे. धनु- राहु अगले साल धनु राशि से षष्ठम भाव में विराजमान रहेंगे. धनु राशि वालों को सामान्य से बेहतर परिणाम मिलेंगे. शुरुआत में राहु के मृगशिरा नक्षत्र में होने से आप विरोधियों को पछाड़ पाने में सफल होंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों को मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. हालांकि आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है. किसी सुदूर यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. राहु रोहिणी नक्षत्र में प्रस्थान करने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी | Don't forget to Share, Like & Comment on this video Subscribe Our Channel Artha : https://goo.gl/22PtcY Like us @ Facebook - / arthachannel Check us out on Google Plus - https://goo.gl/6qG2sv Follow us on Twitter - / arthachannel Follow us on Instagram - / arthachannel Follow us on Pinterest - / channelartha Follow us on Tumblr - https://www.tumblr.com/blog/arthachannel