UP Police SI Exam में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल | सवाल के विकल्प से मचा विवाद, जांच के आदेश

UP Police SI Exam में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल | सवाल के विकल्प से मचा विवाद, जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्नपत्र में पूछे गए एक प्रश्न के विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द शामिल होने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने इसे एक समुदाय की भावनाओं से जोड़ते हुए आपत्ति जताई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बोर्ड का कहना है कि यदि जांच में किसी की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह स्वीकार्य नहीं है और सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है। देखना होगा कि यह सिर्फ एक सवाल की चूक थी या फिर प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया में कोई बड़ी लापरवाही हुई है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट। #UPPoliceSIExam #UPNews #UPPolice #SubInspectorExam #UPPoliceBharti #HindiNews