यूपी की राजनीति में वोटबैंक बढ़ाने के लिए अखिलेश के नए दांव ! | Akhilesh Yadav Vs Mayawati | UP News

यूपी की राजनीति में वोटबैंक बढ़ाने के लिए अखिलेश के नए दांव ! | Akhilesh Yadav Vs Mayawati | UP News

अब बात करते हैं अखिलेश यादव के नए प्लान की. यूपी की राजनीति में अपना वोटबैंक बढ़ाने की कोशिश में जुटे अखिलेश हर वो दांव चलने के लिए तैयार हैं, जिससे समाजवादी पार्टी को फायदा हो सके. वैसे तो इसकी कवायद वो 2019 के वक्त से ही कर रहे हैं. लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा दांव चला है, जो ना सिर्फ सपा का फायदा करा सकता है, बल्कि बसपा को तगड़ा झटका भी दे सकता है. अखिलेश की पूरी कोशिश दलित वोटर को साधने पर है. इसके लिए अब उन्होंने कांशीराम प्लान तैयार किया है. तीन अप्रैल को अखिलेश रायबरेली में रहेंगे जहां बसपा के संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.