मामला थाना कोतवाली मैनपुरी के नगला पजावा का है जहाँ गजराज लोधी पुत्र लल्लू सिंह उम्र करीब 65 वर्ष रात को खाना खाने के बाद खेतों पर मूंगफली की रखवाली करने गए थे,सुबह जब वह काफी देर घर नही लौटे तो पुत्री ने खेतों पर जा कर देखा तो गजराज का शव खून से लथपत चारपाई पर पड़ा था उनके सिर में गोली मारी गयी थी। सूचना पर भीड़ इकट्ठी हो गयी,पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,म्रतक गजराज फिलहाल खेती बाड़ी करते थे वह पूर्व में नगला पजावा के सभासद भी रहे थे,उनके एक पुत्र व सात पुत्रियां हैं,जिनमें से पांच पुत्रियों का उन्होंने विवाह कर दिया था। ,वहीं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय का कहना है कि तफ्तीश की जा रही है मामला दर्ज कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। The Netizen News