#Maghpurnima2022 #Maghpurnima #Purnimaniyam माघ पूर्णिमा के दिन किन बातों का रखें विशेष ध्यान ? Maghpurnima 2022 |Santvani Channel हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है. हर माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का अलग महत्व होता है. खासतौर से कार्तिक और माघ मास की पूर्णिमा अहम होती है. पूर्णिमा तिथि को पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है. लेकिन माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन शाही स्नान किया जाता है. इसके लिए नियमित अंतराल पर एक महीने तक चलने वाले कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है. माघ माह में पड़ने वाले पर्व जैसे मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी आदि पर गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाई जाती है. आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा की तिथि और पूजा विधि के बारे में. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उटा जाता है. घर की साफ-सफाई करें. गंगा नदी या पवित्र नदियों में स्नान संभव न हो तो घर पर ही गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें और भगवान का ध्यान कर सर्वप्रथम भगवान भास्कर को ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें. इसके बाद तिलांजलि दी जाती है. तिलांजलि देने के लिए सूर्य के सन्मुख खड़े हो जाएं और जल में तिल डालकर उसका तर्पण करें. इसके बाद ठाकुर और नारायण जी की पूजा करें. भोग में चरणामृत, पान, तिल, मोली, रोली, कुमकुम, फल, फूल, पंचगव्य, सुपारी, दूर्वा आदि चीजें अर्पित करें. आखिर में आरती-प्रार्थना करें और पूजा के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को दान दें. India's First HD Ready Spiritual Channel Follow us on: Facebook: / santvanichannel Follow us on: Twitter : / santvanichannel Follow is on Instagram: / santvanichannel Find us on: http://www.santvani.in Download App : https://vsit.click/zrc3a For more videos like this please "Subscribe" our Channel.