आज विश्लेषण में सबसे पहले बात 24 घंटे में 9 बार कांप उठा 'डॉन', काल कोठरी की टिक-टिक ऑन... क्योंकि उम्र कैद की सजा मिलने के बाद अतीक अहमद वापस साबरमती जेल लौट आया है. लेकिन प्रयागराज से साबरमती आते हुए अतीक मौत के डर से कई बार कांपा है. क्योंकि जब जब अतीक की गाड़ी रुकती थी, अतीक की सांस थम जाती थी. अतीक के दिल और दिमाग में डर इस कदर हावी था कि उसके मुंह से आवाज तक नहीं निकल रही थी.