जालंधर, 15 मार्च 2023-(प्रदीप भल्ला)- आजकल दुकानों पर सामान चोरी करने वाले लोग सक्रिय हो चुके हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से दुकानों से सामान चुराने की घटनाएं पता चल रही है। चोरी करने वाली ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं हैं। दुकानों से सामान खरीदने के लिए आने वाली कुछ लड़कियां और महिलाएं दुकानदार को समान दिखाने में उलझाए रखती हैं और पास ही पड़े हुए सामान को चोरी कर अपने कपड़ों में छुपा लेती है, जिनकी कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। शहर के मकसूदां क्षेत्र में स्थित नागरा फाटक के नजदीक एक करियाना स्टोर में ऐसी ही घटना सीसीटीवी में कैद हुई। जहां पर एक लड़की सामान खरीदने आई और दुकानदार महिला को बातों में उलझा कर पास पड़ा हुआ सामान चोरी कर लिया, लेकिन चोरी करने वाली लड़की को शायद यह नहीं पता था कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। दुकान का मालिक पूरी घटना को देख रहा था। जैसे ही लड़की ने सामान चुराया तो दुकानदार ने अपनी पत्नी जो की दुकान पर उस लड़की को सामान बेच रही थी को चोरी होने संबंधी बताया। जिसके बाद उक्त दुकानदार महिला ने तुरंत ही उस लड़की को चोरी किए हुए सामान सहित पकड़ लिया और उससे सामान बरामद कर लिया। दुकानदार ने उक्त लड़की को वार्निंग देकर छोड़ दिया और कहा कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो वह पुलिस को सूचित कर देगा जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। ऐसी ही एक घटना देओल नगर में स्थित एक कॉस्मेटिक शॉप पर भी हुई है। जिस की सीसीटीवी फुटेज भी दुकानदार के पास मौजूद है। इसीलिए अब शहर के दुकानदारों को सचेत रहना होगा और ग्राहक को सामान देते समय पूरा ध्यान ग्राहक पर भी रखना होगा नहीं तो वह नुकसान करवा सकते हैं।