Kanpur Encounter: Media के सामने Surrender की फिराक में Vikas Dubey, Channels के बाहर पुलिस का पहरा

Kanpur Encounter: Media के सामने Surrender की फिराक में Vikas Dubey, Channels के बाहर पुलिस का पहरा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानुपर (Kanpur) में 8 पुलिसवालों की हत्या कर फरार अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) सरेंडर करने की फिराक में है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे मीडिया के सामने लाइव आत्मसमर्पण कर सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। नोएडा फिल्‍म सिटी के बाहर अचानक से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गौरतलब है कि ज्यादातर हिंदी न्यूज़ चैनलों के कार्यालय नोएडा फिल्म में स्थित हैं। #KanpurEncounter #VikasDubey #UpPolice विकास दुबे के मीडिया में सरेंडर करने की खबरों के बीच कई पत्रकारों ने संपादकों से ऐसा करने की अपील की है। पत्रकार बृजेश मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा, टीआरपी के लिए हमें सामाजिक सरोकार नहीं छोड़ना है. बृजेश मिश्रा ने कहा कि जिस भी चैनल से संपर्क में दुबे है, वो पुलिस को तत्काल सूचना दे। टीआरपी के लिए विकास दुबे को अपने चैनल में लाइव बैठा कर ऐसी खतरनाक परंपरा का हिस्सा ना बनें चैनल। फरीदाबाद में छिपा था विकास दुबे मंगलवार को विकास दुबे फरीदाबाद में छिपा था लेकिन पुलिस की छापेमारी से पहले ही वह, वहां से भाग निकला। इस बीच, विकास के मुख्य सहयोगी कार्तिकेय और अन्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। कार्तिकेय उर्फ प्रभात के पास से 4 पिस्टल और 44 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि विकास दुबे भी पांच जुलाई से फरीदाबाद में ही था लेकिन छापेमारी से पहले वह वहां से जा चुका था। मुठभेड़ के सिलसिले में फरीदाबाद में गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के तीन सहयोगियों में से एक श्रवण के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दरअसल सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार, किसी भी आरोपी को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश करने से पहले उसकी कोविड-19 जांच करायी जाती है। मुझे पुलिस पर गोलीबारी का अफसोस है उत्तर प्रदेश पुलिस ने छापेमारी कर विकास के कई साथियों को दबोचा है। बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान विकास के करीबी प्रभात ने कहा कि घटना वाली रात में वह विकास के घर पर था और उसने भी फायरिंग की थी। साथ ही उसने कहा, 'मुझे पुलिस वालों को मारने का अफसोस है'। विकास दुबे पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कानपुर में पिछले सप्ताह हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। विकास दुबे इस कांड का मुख्य आरोपी है जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पहले उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम था लेकिन बाद यह राशि बढ़ाकर एक लाख की गई, उसके बाद ढाई लाख की गई और फिर यूपी का सबसे बड़ा इनामी करार देते हुए यह राशि पांच लाख रुपये की गई। विकास दुबे का एक गुर्गा कोरोना संक्रमित कई मामलों में वांछित विकास दुबे पांच जुलाई को ही फरीदाबाद पहुंच गया था। वह पहले न्यू इंदिरा नगर कॉम्प्लेक्स में अपने रिश्तेदार अंकुर के पास ठहरा। बाद में वह किसी होटल में रहने चला गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें न्यू इंदिरा नगर कॉम्प्लेक्स से ही सुराग हाथ लगा था, जिसके बाद अंकुर को हिरासत में लिया गया। उसने दुबे के होटल में ठहरे होने की सूचना दी। फऱीदाबाद पुलिस ने छापेमारी की और वहां से प्रभात उर्फ़ कार्तिकेय को गिरफ्तार किया। इस बीच दुबे वहां से फरार हो चुका था। श्रवण के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद जेल प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है और वहां इस संबंध में सरकार के निर्देशों का पूरा-पूरा पालन किया जा रहा है। #lokmathindi Subscribe @ https://www.youtube.com/LokmatHindi?s... Visit @ http://www.lokmatnews.in/ Follow @   / lokmatnewshindi   Follow @   / lokmatnewshindi   Follow @   / lokmatnewshindi