जनपद बहराइच अंतर्गत कोतवाली देहात थाना अंतर्गत एक गांव में पिता के द्वारा अपनी ही चौदह वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ बलात्कार करने की बात सामने आई है।पीड़िता के मा ने थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से जनपद बहराइच के कस्बा चिलवरिया के मोहर्निया निवासी एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी से बलात्कार जैसा घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। पीड़ित की माँ ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि हम मायके में थे घर मे बेटी को अकेले पाकर उसके पिता ने उससे जोर जबरदस्ती की उसके बाद लड़की अपने चाचा के घर मे भागकर चली गयी जहाँ पर जाकर भी आरोपी ने गाली गुप्ता दिया सुबह हमको खबर हुई वैसे ही हम भी घर पहुंचे जहां लड़की ने पूरी दासताँ बताई जिसके सम्बन्ध में तहरीर दिया गया है।इस सम्बंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया वही लड़की को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा जा चुका है।