राधे–राधे 🌸 जय श्रीकृष्ण 🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️ हमारी पावन धरा – धर्मनगरी रानीपुर, आज भक्ति एवं आध्यात्मिक आयोजनों की अखंड परंपरा से सुविख्यात रही है, आज पुनः एक ऐतिहासिक एवं दिव्य क्षण की साक्षी बनी। सनातन धर्म की अमृतधारा को जन-जन तक प्रवाहित करने हेतु आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के ✨ प्रथम पावन दिवस ✨ पर गीताधाम ग्वारीघाट से पधारे ✨ 🌺"नरसिंह पीठाधीश्वर, श्री मद् जगतगुरु नरसिंहं देवाचार्य जी महाराज" 💐🙏🏻✨ के शुभ एवं दिव्य आगमन से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो उठा। महाराजश्री की प्रथम आगवानी धनपुरी ग्राम में परिवारजनों एवं श्रद्धालु आगंतुकों द्वारा अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं उल्लास के साथ की गई। यहीं से 🌺 भव्य एवं दिव्य 🚩वाहन–पताका यात्रा 🚩 प्रारंभ होकर पड़वार–कल्याणपुर मार्ग से होती हुई ग्राम रानीपुर स्थित मां खेरमाई मंदिर पहुँची। मां खेरमाई के पावन धाम से 🌼 भव्य एवं पुण्यमयी कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ, *जिसमें ग्राम की समस्त माताएँ–बहनें,आगंतुक अतिथिगण तथा आस-पास के ग्रामों से पधारे मानस-प्रेमी श्रद्धालुजन भक्ति, आस्था और अपार उत्साह के साथ सहभागी बने। कलश यात्रा के साथ परम "पूज्य महाराजश्री "का कथा स्थल तक मंगल आगमन हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण हरि-नाम और भक्ति-भाव से गूंज उठा। इस पावन धरा पर ऐसे दिव्य, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक *आयोजन को साकार रूप प्रदान करने में महात्मन श्री श्री विजय महाराज जी(शारदा मंदिर) का अत्यंत महत्वपूर्ण, प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक योगदान रहा, जिनके सान्निध्य, *आशीर्वचन और सतत सहयोग से यह आयोजन पूर्ण गरिमा को प्राप्त कर सका। साथ ही, इस पुण्य आयोजन को साकार करने हेतु आदरणीय दादा श्री धनीराम यादव जी, भ्राता डॉ. संजय,संदीप,प्रदीप यादव जी एवं समस्त यादव परिवार का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की जाती है। प्रभु श्री नरसिंह भगवान की असीम कृपा से यह पावन आयोजन समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में श्रद्धा, सद्भाव, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना का निरंतर संचार करता रहे— यही मंगल कामना है। 🌸🙏 🙏 जय श्री नरसिंह भगवान 🙏 🌸 राधे–राधे | जय श्रीकृष्ण 🌸