Turkey में भूकंप से भारी तबाही | जानिए इसके पीछे की वजह

Turkey में भूकंप से भारी तबाही | जानिए इसके पीछे की वजह

तुर्की के दक्षिणी क्षेत्र में सोमवार को 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के तीन विनाशकारी भूकंप आए, जिससे तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में जान-माल को व्यापक क्षति पहुंची। वहीं, मंगलवार को फ़िर से 5.6 तीव्रता का एक और भूकंप आया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतकों की संख्या 5000 से अधिक हो गई है। भूकंप ने तुर्की के कई हज़ार इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंपन की वज़ह से कई मकानों को ताश के पत्ते की तरह भरभराकर गिरता देखा गया। इस आपदा के बाद यहां सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। वहीं, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने दक्षिणी तुर्की में विनाशकारी भूकंपों से प्रभावित 10 प्रांतों को आपदा क्षेत्र घोषित करने के साथ यहां तीन महीने के लिए आपातकाल की स्थिति लागू कर दी है। तुर्की में आई इस प्राकृतिक विपदा पर दुनिया भर की नजरें टिकी हैं। भारत ने इस मुश्किल समय में तुर्की की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारतीय वायुसेना बचाव दलों और राहत सामग्री के साथ तुर्की पहुंच गई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर तुर्की में आई इस विपदा को लेकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी और भारत की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। #turkey #syria #earthquake Support Independent Journalism. Support Mojo. Here: https://rb.gy/5f3ppi Subscribe to us for more updates: Follow us on Twitter:   / themojo_in   Like us on Facebook:   / themojostory   Instagram:   / mojostory.in   For more videos:    / @mojostory   Disclaimer: The views of guests who appear on Mojo Story, as well as the views of interviewees or speeches by public figures or those in the news, are their personal opinions. At no point do they reflect the views of the organization.