Arvind Kejriwal Make India No.1 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'मेक इंडिया नंबर 1' मिशन पर निकल पड़े हैं. केजरीवाल ने कहा कि देश को नंबर 1 देश बनाना है. उन्होंने कहा, देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जुड़ना होगा. इतना ही नहीं केजरीवाल ने हर बच्चे को फ्री शिक्षा, सभी को फ्री इलाज, रोजगार, महिलाओं को सम्मान, किसानों को सही दाम जैसे कदम उठाने पर जोर दिया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'मेक इंडिया नंबर 1' मिशन पर निकल पड़े हैं. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है. केजरीवाल ने कहा कि लोगों में क्रोध है और सवाल है कि 75 साल में कई देश आजाद हुए और आगे निकल गए. उन्होंने कहा, अगर हम इस देश को इन नेताओं के भरोसे छोड़ देंगे, तो हम और पिछड़ जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं अपील करता हूं कि सभी 130 करोड़ लोग इस राष्ट्र मिशन के साथ जुड़ें. जिस दिन सभी 130 करोड़ लोग इससे जुड़ गए तो देश को नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस मिशन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. इसलिए मैं बीजेपी, कांग्रेस, इस पार्टी उस पार्टी के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि इस मिशन से जुड़ें. उन्होंने कहा, मैं देश के सभी राष्ट्रभक्तों से अपील करता हूं कि वे इससे जुडे़ं. जो लोग देश को नंबर 1 देखना चाहते हैं, वे इससे जुड़ें. केजरीवाल ने कहा कि हमें अब लड़ाई नहीं लड़नी है. हमने 75 साल लड़ाई में निकाल दिए. बीजेपी, कांग्रेस से लड़ रही है, कांग्रेस आप से लड़ रही है. #arvindkejriwal #aap #delhi #aajtakhd #LiveNewsInHindi #Aajtak #HindiNews Aaj Tak HD| Hindi News | Aaj Tak Live | Aajtak HD News | आज तक लाइव ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- #AajTakHD #HindiNews #AajTak #aajtaklivetv #aajtakhindi #today_breaking_news #aajtak #Breaking #TopNews #LatestNews AajTak Live TV Watch the latest Hindi HD news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. Aaj Tak HD News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । Aaj Tak HD is India's best Hindi News Channel. Aaj Tak news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi!