पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से यूपी की नदियां रौद्र रूप धारण करने लगी हैं। यूपी के पीलीभीत जिले में शारदा नदी उफान पर है जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ट्रांस शारदा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर, नहरोसा और श्रीनगर गांवों में बीती रात से ही बाढ़ का पानी घुस चुका है। राणा प्रताप नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब साढ़े तीन फीट पानी बह रहा है। दरअसल, उत्तराखंड के बनबसा बैराज से लगातार शारदा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। पहाड़ों पर ऐसी ही भारी बारिश जारी रही तो शारदा नदी विकराल रूप धारण कर कहर बरपा देगी। शारदा के कटान की डर से गांव के लोग सहमे हुए हैं। और सभी ग्रामीण प्रशासन से मदद की आस लगाए बैठे हैं। For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/ Connect with us on Social platform at / inkhabar Connect with us on Social platform at / inkhabar Subscribe to our YouTube channel: / itvnewsindia