पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भाजपा पार्षद Rakesh Pandita की हत्या की । Jammu Kashmir की जनता में आक्रोश

पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भाजपा पार्षद Rakesh Pandita की हत्या की । Jammu Kashmir की जनता में आक्रोश

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार रात आतंकवादियों ने भाजपा पार्षद राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला उस समय हुआ जब तराल के स्थानीय निकाय के चेयरमैन राकेश पंडिता अपने मित्र मुश्ताक अहमद के घर जा रहे थे, उसी दौरान तीन अज्ञात आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलायीं। घटना में अहमद की बेटी भी जख्मी हुई हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीन आतंकियों के समूह ने रात करीब 10:15 बजे राकेश पंडित पर अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, राकेश पंडिता को सुरक्षा प्रदान की गई थी और उन्हें दो निजी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए थे। भाजपा पार्षद राकेश पंडिता का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह जम्मू स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। रुपनगर स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ लगी हुई थी। कोविड पाबंदियों के बावजूद भाजपा के शीर्ष नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग वहां उपस्थित थे। वहां मौजूद लोगों ने ‘राकेश पंडित अमर रहे’ के नारे लगाए। जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रमुख रविन्द्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा और पूर्व विधायक अजय भारती राकेश पंडिता के आवास पर उपस्थित थे। संबंधित विस्तृत खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://www.prabhasakshi.com/national... भारत का प्रमुख हिंदी समाचार विचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश और विदेशों के कोने-कोने में हिंदी पाठकों का चहेता बना हुआ है। प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको देश-विदेश, राजनीति, बॉलीवुड, खेल जगत, महिला जगत, फैशन, पर्यटन एवं स्वास्थ्य आदि से जुड़ी हर खबर मिलेगी आपको सबसे पहले, विजिट करें - https://www.prabhasakshi.com/ Follow करें हमें ट्विटर पे -   / prabhasakshi   Like करें हमारा Facebook पेज -   / prabhasakshi   सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल -    / prabhasakshinews   Join this channel to get access to perks:    / @prabhasakshinews