Indian News : कांग्रेस की युवा कांग्रेस संगठन के लिए प्रदेश सहित जिला स्तरीय चुनाव हुए, जिसके परिणाम की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा चुने गए हैं, वहीं भिलाई शहर जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषभ दुर्गाकर बनाए गए है। @IndianNewsMPCG चुनाव परिणाम में आकाश शर्मा ने 3.50 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर जीत हासिल की है। साथ ही भिलाई शहर जिला यूथ कांग्रेस से ऋषभ दुर्गाकर व दुर्ग ग्रामीण से जयंत देशमुख अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी प्रकार भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा व वैशाली नगर के अध्यक्ष पलाश लिमेश चुने गए। भिलाई नगर निगम के एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह व दुर्ग के संदीप वोरा को प्रदेश महासचिव भी बनाए गए हैं। आपको बता दे, इस वर्ष मई से यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए कैंपेनिंग शुरू हुई थी। सदस्यता अभियान के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्षों व 90 विधानसभा अध्यक्षों के लिए चुनाव हुए। प्रदेश के 100 पदाधिकारी सहित 40 जिला अध्यक्ष व 90 विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं। #Youth #Congress #Organization #raipur #akashsharma #chhattisgarhnews #bhilai #cg #news #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #indiannews #durg #police