हिंदुओं पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर अब राजनीति गर्म हो गई है. असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट के बाद वार-पलटवार भी तेज हो गया है. इसपर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि ओवैसी को भागवत जी का बयान समझने के लिए लिए भारत का चरित्र समझना पड़ेगा. ओवैसी को निशाने पर लेते हुए शाहनवाज ने कहा कि भारत का चरित जो न समझे, अलगाव की बात करे, वो ये बयान नहीं समझ पाएगा. वहीं, दिलीप घोष के बयान पर उन्होंने कहा कि बैलेट का जवाब बुलेट से नहीं देना है. हथियार उठाने की जरूरत नहीं है. हम बैलेट से जवाब देंगे.