पिता विनोद ने मंगलवार सुबह गांव के पास आम के बाग में फांसी लगा लीग्रामीणों ने हत्यारोपी पिता का शव पेड़ पर टंगा देखा तो भीड़ जमा हो गई।लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था मालूम हो कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रजाकुलीपुर लहरा निवासी शिवानी जाटव (20) पुत्री विनोद कुमार का शव सोमवार को घर में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। परिजन मौके से फरार हो गये थे। चर्चा के अनुसार युवती जब अपनी मौसी प्रीती निवासी अमेठी जदीद फर्रुखावाद के यहाँ गई थी वहीं एक युवक से उसका प्रेम सम्बन्ध हो गया था। प्रेम इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। कुछ माह बीत जाने के बाद युवती के पिता ने अपनी पुत्री का विवाह फर्रुखाबाद के चाँदपुर से तय कर दिया।जिस पर युवती वहाँ से शादी करने को इन्कार कर रही थी और एक ही जिद पर अड़ी थी कि अगर शादी करगी तो फर्रुखाबाद अमेठी जदीद निवासी अपने प्रेमी के साथ ही। जिसको लेकर पिता से आये दिन विवाद होता रहता था। सोमवार को युवती ने अपने चाचा की बेटी हेमा से कहा क्या करें पिता हमारी शादी दूसरी जगह कर रहे हंै तभी हेमा ने युवती को समझाया कि वह डायल 112 पुलिस को बुलाकर कहे कि हम शादी अपनी मर्जी के अनुसार करेंगे हमारे पिता जबरन दूसरी जगह हमारा विवाह कर रहे हंै। हम बालिग हंै हमें अधिकार है अपनी इच्छा के अनुसार शादी करने का। शिवानी ने वैसा ही किया और डायल 112 पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस के सामने युवती ने अपने पिता पर जबरन दूसरी जगह शादी करने क आरोप लगाया था। पुलिस समझा बुझाकर वापस लौट गई थी। पुलिस के जाने के लगभग एक घंटे बाद युवती का शव लहूलुहान अवस्था में घर के कमरे में पड़ा मिला। युवती के दाएं हाथ में छुरी थी। शरीर में कोख पर भी छुरी से हमले के निशान दिखाई दे रहे थे। घटना की सूचना पाते ही मौके पर अपर पुलिस अधिक्षक अजयप्रताप कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा उपनिरीक्षक सुहेल खान फिंगर प्रिटटीम ने मौके पर पहुँचकर जॉच पडताल कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा था। रात्रि में बेटी के शव का दाह संस्कार हुआ