बहराइच: मस्जिद की छत गिरने से दो लोगों की मौत आधा दर्जन घायल.

बहराइच: मस्जिद की छत गिरने से दो लोगों की मौत आधा दर्जन घायल.

विवरण, बहराइच थाना क्षेत्र नानपारा के ग्राम जुड़ा का मजरा खैरी पुरवा में स्थित मस्जिद जो पुरानी थी जिसके बगल में नई मस्जिद का निर्माण हो रहा है, पुरानी मस्जिद की छत गिर जाने से मुलिम खान पुत्र बेचू उम्र करीब 45 वर्ष जिनकी मृत्यु हो गई है तथा अन्य 08 लोग घायल हैं, सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना नानपारा मय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ पर इलाज के दौरान इशहाद पुत्र सिताब अली की भी मृत्यु हो गयी है। घायलों का विवरण 1- इशहाद पुत्र सिताबअली उम्र 32 वर्ष रेफर जिला अस्पताल (इलाज के दौरान मृत्यु) 2- करामत अली पुत्र शरीफ अली उम्र 28 वर्ष प्राइवेट अस्पताल भर्ती( अज्ञात ) 3- अनवर अली पुत्र किन्ना उम्र 35 वर्ष 4- नफीस उर्फ कल्लू पुत्र जबीउल्ला उम्र 25 वर्ष रेफर जिला अस्पताल 5- इसराइल पुत्र समीउल्लाह उम्र 32 वर्ष रेफर जिला अस्पताल बहराइच 6- मुस्लिम पुत्र मुख्तियार उम्र 40 वर्ष रेफर जिला अस्पताल बहराइच 7- गोबरे पुत्र शकूर उम्र 60 वर्ष 8- निसार पुत्र यासीन उम्र 32 वर्ष उक्त घायल निवासी गांव खैरी पुरवा जुड़ा