Chandauli में नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से 61 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Chandauli में नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से 61 लाख रुपये की धोखाधड़ी

चंदौली में नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से 61 लाख रुपये लोन लेने का मामला जिले के सैयदराजा स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में प्रकाश में आया है। जहां नकली सोना गिरवी रखकर कुछ लोगों द्वारा 61 लाख 75 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया गया है। कुछ दिनों पहले बैंक के आडिटर कमल किशोर गुप्ता ने सैयदराजा शाखा में जमा सोने का परीक्षण कराया। परीक्षण में गोल्ड लोन के बदले गिरवी रखे गए सोने के आभूषण नकली पाए गए। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने आरोपितों के खिलाफ सैयदराजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सभी आरोपितों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। Follow us on : Twitter -   / ddnewsup   Website - https://www.ddnews.gov.in/ Facebook - https://www.facebook.com/profile.php?... हमारे इस चैनल DDNEWSUP को यहां जाकर सब्सक्राइब करें-    / @ddnewsup