उत्तर कोरिया ने दिखाया दम: खतरनाक हथियार का बर्फ महोत्सव में किया प्रदर्शन | Kim Jong Danger Weapon

उत्तर कोरिया ने दिखाया दम: खतरनाक हथियार का बर्फ महोत्सव में किया प्रदर्शन | Kim Jong Danger Weapon

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में बर्फ कलाकृति महोत्सव गए लोग देश के सबसे नये हथियार के साक्षी बने। यह हथियार बर्फ से बने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की प्रतिकृति था। सरकारी अखबार 'रोडोंग सिन्मुन' ने अपनी एक खबर के साथ एक तस्वीर प्रकाशित की, जिसमें नये साल की पूर्व संध्या पर गर्म कोट पहने लोग हथियार की प्रतिकृति के सामने खड़े होकर कैमरा एवं स्मार्टफोन से तस्वीर ले रहे हैं। उत्तर कोरिया सरकार ने कहा कि कलाकृति में दिखाया गया हथियार ह्वासोंग-15 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जो अमेरिका में कहीं भी वार करने में सक्षम है। मिसाइल का बीते साल नवंबर में परीक्षण किया गया था। खबर में कहा गया कि, ''बर्फ की कलाकृति देखकर नवंबर की घटना याद आ गई, जिसने लाखों सैनिकों एवं लोगों में ऊर्जा का संचार किया था। रविवार को किम इल-सुंग स्क्वायर पर शुरू हुए प्योंगयांग आइस स्कल्पचर फेस्टिवल में शामिल दूसरी कलाकृतियों में उत्तर कोरिया के ऐतिहासिक स्थल, डॉल्फिन, मछली पकड़ने की एक नौका और एक ट्रैक्टर शामिल हैं।