पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और सांसद रह चुकीं करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन हो गया है. देर रात करुणा शुक्ला ने अंतिम सांस ली. रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. करुणा शुक्ला का आज कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया जाएगा. बीजेपी से सांसद रह चुकीं करुणा शुक्ला 2013 में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं.