शीतलहर के कारण डूंगरपुर में अवकाश घोषितः आंगनवाड़ी, मां बांडी और कक्षा 1-5 के बच्चों की 6 से 8 जनवरी तक छुट्टी डूंगरपुर जिले में शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रहेगा। आदेश के अनुसार, जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र, मां बांडी केंद्र और सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी रहेगी। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा। विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और मां बांडी केंद्रों के समस्त कर्मचारियों और परीक्षाओं का समय पहले की तरह ही रहेगा। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सभी संबंधितों को आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी सरकारी या निजी स्कूल द्वारा आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। Cold wave leads to holidays declared in Dungarpur: Anganwadi, Maa Bandi centers and classes 1-5 closed from January 6 to 8 Due to the severe cold wave in Dungarpur district, District Collector Ankit Kumar Singh has declared a holiday. The holiday will be from January 6 to January 8. According to the order, all Anganwadi centers, Maa Bandi centers, and government and private schools will remain closed for students of classes 1 to 5. School timings for students of classes 6 to 12 have been set from 10 AM to 4 PM. This order applies only to students. The working hours for all staff of schools, Anganwadi centers, and Maa Bandi centers, and the schedule for examinations will remain unchanged. District Collector Ankit Kumar Singh has instructed all concerned parties to ensure strict compliance with the order. He warned that any government or private school violating the order will face disciplinary action as per rules. sagwara live news,sagwara live,sagwara news,sagwara today news,sagwara today,sagwara ki khabar,sagwara city,sagwara,dungarpur banswara news,dungarpur banswara,dungarpur ki khabar,dungarpur today news,dungarpur news,dungarpur,Udaipur Rajasthan news,Udaipur Rajasthan,Udaipur city,Udaipur ki khabar,Udaipur today news,Udaipur news,Udaipur,Rajasthan news,Rajasthan ki khabar,Rajasthan,salumber ki khabar,salumber news,salumber #sagwaralivenews