सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को किसान आंदोलनकारियों में से एक ने अलीपुर थाने के एसएचओ संजीव पालीवाल पर तलवार से हमला कर दिया था, जिससे उनके हाथ पर 50 से ज्यादा टांके आये हैं. एसएचओ का कहना है कि स्थानीय ग्रामीणों ने आकर विरोध शुरू कर दिया था. स्थिति तनावपूर्ण थी. किसानों की तरफ से पथराव कर दिया गया. मैं मौके पर पहुंचा, स्थिति पर नियंत्रण करने की कोशिश की, तभी एक सिख युवक काफी गुस्से में आया और उसने मुझसे कहा कि हट जा वरना मार दूंगा. मैं नहीं हटा तो उसने मुझ पर वार किया. मैंने अपने हाथ से बचाव किया, जिससे मेरे हाथ पर 3 जगह चोट आई है.