मुंबई टेस्ट में भारत को विराट जीत मिली है...चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 36 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 1 सौ पिचानवे रन पर ही सिमट गई. टीम इंडिया को पहली पारी में 2 सौ 31 रनों की बढ़त हासिल थी.. पहली पारी में रिकॉर्ड 2 सौ 35 रनों के योगदान पर भारत के कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच से नवाज़ा गया है...भारत की यह जीत काफी अहम है क्योंकि इस जीत में कई ऐसे रिकॉर्ड भी बने हैं जिन्हें सालों से कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया था। चौथे टेस्ट के पांचवे दिन जीत के सूत्रधार रहे रविचंद्रन अश्विन, जिन्होंने शुरूआती घण्टे में ही इंग्लैंड की टीम को धाराशायी कर दिया। अश्विन ने मैच की दोनों परियों में 6-6 विकेट लेकर एक बार फिर से साबित कर दिया कि उन्हें भारत की जीत का ट्रम्प कार्ड यूँ ही नहीं कहा जाता...वहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार 235 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। कोहली ने इस साल का यह तीसरा दोहरा शतक जड़ते हुए एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। वहीँ बतौर कप्तान ये किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इसी के साथ कोहली ने इंग्लॅण्ड के खिलाफ एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। विराट की 235 रनों की पारी इंग्लॅण्ड के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी भारतीय पारी है, आपको बता दें कि कोहली अब तक 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 640 रन बना चुके हैं. जबकि अभी एक टेस्ट मैच और बचा हुआ है। वहीं नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने आए जयंत यादव ने अपने तीसरे ही टेस्ट में वो इतिहास रच दिया। जो आज तक इस नंबर पर कोई भारतीय नहीं रच सका। और ये है शतकीय पारी... 7 विकेट गिरने के बाद जयंत बल्लेबाजी करने आए लेकिन उनका जलवा टॉप क्लास के बल्लेबाज जैसे दिखा। जयंत ने 204 गेंद का सामना किया और 15 चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 51 साल पुराना फारुख इंजीनियर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फारुख ने साल 1965 में नंबर-9 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से 90 रन की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बनाया था