#JHUNJHUNU I सिंघाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

#JHUNJHUNU I सिंघाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

जिले के सिंघाना थानान्तर्गत गाडाखेड़ा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डकैती की योजना बनाते हुए पांच हार्डकौर अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल मय 4 जिंदा कारतूस के साथ एक कैम्पर गाड़ी बरामद की। सीआई संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात्री को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गाडाखेडा टोलबुथ से आगे सिंघाना-चिडावा रोड स्थित एसआर पेट्रोल पम्प के पास चिड़ावा की तरफ जाने वाली सडक़ के नजदीक ही एक सफेद रंग की कैम्पर गाड़ी में 4-5 व्यक्ति बैठे हुये। जो कही डकैती करने की योजना बना रहे हैं जिनके पास गाड़ी में हथियार भी हैं। सूचना पर सिंघाना पुलिस का जाप्ता, पुलिस चौकी गाडाखेडा व डीएसटी जाप्ता के साथ मौकास्थल पर पहुचें तो सफेद रंग की कैम्पर गाड़ी में पॉच व्यक्ति बैठे हुए मिले। पुछताछ के दौरान संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर व्यक्तियों की जांच की तो इनके कब्जे से एक पिस्टल मय 4 जिन्दा कारतुस, लोहे के पाईप व लाठी मिले। पुलिस ने कैम्पर गाड़ी में बैठे अभय सिह पुत्र रोहिताष निवासी चित्तौसा, हनुमान पुत्र लालाराम निवासी गोद हरियाणा, निकास पुत्र सत्यवीर निवासी जयसिहपुरा, प्रदीप पुत्र चिरंजीव निवासी चित्तौसा, अमन पुत्र राजेन्द्र निवासी वार्ड नं0 10 बुहाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों पर डकैती की योजना एवं आम्र्स एक्ट की धाराओं में कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभय सिंह सिंघाना थाने का हिस्ट्रीशिटर है। जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मामले दर्ज है। ------------------------------------------- झुंझुनूं अपडेट के साथ देखिये झुंझुनूं की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the jhunjhunu's Most Subscribed News Channel on YouTube. #jhunjhununews #jhunjhunuupdate #jhunjhunu ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- JHUNJHUNU UPDATE | Hindi News | झुंझुनूं अपडेट JHUNJHUNU UPDATE News Channel: झुंझुनूं अपडेट सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । झुंझुनूं अपडेट न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। झुंझुनूं अपडेट की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । Jhunjhunu update is Jhunjhunu's best Hindi News Channel. jhunjhunu update news channel covers the latest news in politics, entertainment, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi! Subscribe To Our Channel: https://bit.ly/2JlKwUa Official website: https://jhunjhunuupdate.com/ Like us on Facebook   / jhunjhunuupdate   Follow us on Twitter   / jhunjhunuupdate