अजय चौटाला का बड़ा बयान   सुनिए क्या कहा !

अजय चौटाला का बड़ा बयान सुनिए क्या कहा !

#AjayChautala #JJP #DigVijayChautala #TodayExpressNews युद्ध में दुर्योधन के मुकाबले कृष्ण अब दिग्विजय सिंह चौटाला होंगे , यह बयान अजय सिंह चौटाला ने आज फरीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। अजय चौटाला आज फरीदाबाद में जाट संस्था धर्मशाला में पहुंचे थे जहाँ उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर उन्होंने लोगो से कहा की जींद उपचुनाव हमारे पास बड़ा अवसर बनकर आया है और यह कोई आम उपचुनाव नहीं है और इस चुनाव से देश और प्रदेश की राजनीती को नई दिशा मिलेगी। लोगो को सम्बोधित करते हुए अजय सिंह चौटाला ने सबको नए साल की शुभकामनाये दी और कहा जींद उपचुनाव हमारे पास बड़ा अवसर बनकर आया है और यह कोई आम उपचुनाव नहीं है और इस चुनाव से देश और प्रदेश की राजनीती को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने लोगो से गुजारिश की - कि जिन लोगो के रिश्तेदार या मित्र दोस्त जींद में रहते है उनसे सम्पर्क करके वह अपने अजीज दिग्विजय सिंह के पक्ष में वोट डलवाये। जाते जाते पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की जेजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है जो सबके सामने है। यहाँ तक की विधायकों की संख्या भी बढ़ रही है तथा अति वरिष्ठ लोग भी पार्टी में शामिल हो रहे है जो यह दर्शाता है की प्रदेश आज क्या चाहता है. रणदीप सुरजेवाला को चुनाव में उतारने के सवाल पर अजय सिंह चौटाला ने कहा की यह उनकी सोच है लेकिन इतना तय है की उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है. अब तक नॉन जाट रही जींद की सीट के सवाल पर अजय चौटाला ने कहा की इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड इस चुनाव में टूटेंगे। उन्होंने साफ़ कहा की कास्ट का कोई फेक्टर यहाँ नहीं है और यहाँ सभी वर्गो के लोग रहते है इसलिए नॉन जाट सीट कहना तर्क संगत नहीं होगा क्योंकि यहाँ से जाट नेता चौधरी दल सिंह भी किसी समय जीते थे. उनके बयान दुर्योधन ही युद्ध के विनाश का कारण होगा और अब इस महाभारत में कृष्ण कौन होगा के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा की - इस महाभारत युद्ध में कृष्ण दिग्विजय चौटाला होंगे। ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट ) CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769 EMAIL : [email protected] , [email protected]