मथुराः नाले में पड़ा मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस  by samachar today

मथुराः नाले में पड़ा मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस by samachar today

मथुरा के कोसीकलां में उस समय सनसनी फैल गई। जब हाईवे स्थित नाले में एक बोरी में बंद महिला का शव तैरता हुआ कोसी की तरफ आते हुए लोगों ने देखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने का प्रयास किया। लेकिन बोरी में बंद होने के कारण शव तैरता हुआ दूर तक निकल गया। जिसके बाद पुलिस ने कुछ गोताखोरों की मदद से बोरी को बाहर निकाला। बोरी से खोलकर जब पुलिस ने देखा तो सभी हैरत में पड़ गई बोरे में बंद शव किसी अधेड़ महिला का था। जोकि के कई दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा था बोरी के अंदर शव के साथ एक पत्थर भी मिला जैसे लग रहा था कि महिला को मार कर गठरी में बांधकर पत्थर के साथ बोरे में फेंका हो। पुलिस ने महिला की पहचान करने का बहुत प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।