अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के शपथ ग्रहण के बाद राहत में दिख रहे चीन (China) ने गुरुवार को नये अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रति घनिष्ठता जताई और उनसे अनुरोध किया कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के कार्यकाल में अत्यंत बिगड़ गये द्विपक्षीय संबंधों को सुधारा जाए और फिर से पटरी पर लाया जाए। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने पेरिस जलवायु समझौते (Paris Climate Deal) में पक्ष बनने और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ कामकाज बहाल करने के बाइडन के शुरुआती कदमों का स्वागत किया। ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ के कोविड-19 से निपटने के तरीके को लेकर उसे चीन की कठपुतली करार दिया था। #AmericaChinaRelation #JoeBiden #DonaldTrump लोकमत हिन्दी के यूट्यूब को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें- https://www.youtube.com/LokmatHindi?s... लोकमत हिन्दी के वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें- http://www.lokmatnews.in/ लोकमत हिन्दी को फेसबुक पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- / lokmatnewshindi लोकमत हिन्दी को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- Follow @ / lokmatnewshindi लोकमत हिन्दी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- Follow @ / lokmatnewshindi