मुंब्रा खाड़ी में 5 बोटों में आग लगाई, 4 करोड़ का मुद्देमाल नष्ट || Islamuddin Khan ||  Prahar Times

मुंब्रा खाड़ी में 5 बोटों में आग लगाई, 4 करोड़ का मुद्देमाल नष्ट || Islamuddin Khan || Prahar Times

Aapka Prahar Times #Illegal #Mining मुंब्रा खाड़ी में 5 बोटों में आग लगाई, 4 करोड़ का मुद्देमाल नष्ट || Islamuddin Khan मुंब्रा में अवैध रूप से रेती का उत्खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ ठाणे के जिलाधिकारी के आदेश पर मुंब्रा खाड़ी परिसर में जोरदार कार्रवाई की शुरुआत की गई है. जिससे वर्षों से गोरखधंधा करने वालों में खलबली मच गयी है. कार्रवाई के दौरान रेती उत्खनन करने वाली 5 बोटों में आग लगाकर खाड़ी में जल समाधि दे दी गयी. उल्लेखनीय है कि गत दो दिनों से रेती उत्खनन करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर द्वारा जोरदार कार्रवाई शुरू की गई है. दो दिन पूर्व कल्याण परिसर से भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है. पिछले कुछ माह से मुंब्रा,दिवा, भिवंडी, कल्याण, डोंबिवली, कोपर आदि भागों में खाड़ी से दिनरात रेती उत्खनन का कारोबार चलने की शिकायतें पर्यावरण प्रेमियों और नागरिकों कीतरफ से जिलाधिकारी कार्यालय में मिल रही थी. इसके मद्देनजर कोपर, डोंबिवली खाड़ी में रेती की अवैध रूप से खुदाई करने वाले मुंब्रा के माफियाओं को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ताबे में लिया था. उसके बाद बुधवार को ठाणे उपविभागीय अधिकारी और ठाणे तहसीलदार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रेती उत्खनन करने वालों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई शुरू की गई है. मुंब्रा खाड़ी में हुई कार्रवाई में 5 बोटों को जप्त कर आग लगा दी गयी.तथा 6 बार्ज और 8 सेक्शन पंप को खाड़ी में समाधि दे दी गयी. इसके अलावा 3 बड़े 25 ब्रास के बार्ज जप्त कर मुंब्रा रेती बन्दर गणेश घाट में कटींग करने के लिये लाया गया है. यह कार्रवाई जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर, अपर जिलाधिकारी रानडे, उपविभागीय अधिकारी अविनाश शिंदे के मार्गदर्शन में की गयी. जिसमें ठाणे के तहसीलदार युवराज बांगर, नायब तहसीलदार दिनेश पैठणकर, नायब तहसीलदार वासुदेव पवार समेत सभी लेखपाल मंडल अधिकारी शामिल रहे. कार्रवाई में करीब 4 करोड़ 60 हजार का मुद्देमाल जप्त कर नष्ट कर दिया गया. सोमवार को पीछा करने के दौरान रेती अधिकारियों द्वारा करवाई किये जाने के डर से रेती बोट से खाड़ी में कूदकर फरार हो गया,जिसको पकड़ने की चुनौती अधिकारियों के सामने खड़ी है. #PraharTimes #MumbraCity #MumbraNews #Mumbra Subscribe Now! "Aapka Prahar Times" For More Update Show Your Loves :    / @aapkaprahartimes   Like The Aapka Prahar Times on Facebook:   / aapkaprhartimes   Follow us on Instagram:   / aapkaprahartimes   Follow The Aapka Prahar Times On Twitter:   / prahartimes   #AapkaPraharTimes Produced By: Aapka Prahar Times