वो लड़का जो दिल्ली की वीआईपी कोठियों में दूध बेचा करता था, वो युवा जिसने अपने करियर की शुरुआत में ही वायुसेना अध्यक्ष बनने का ख्वाब देखा था। वो पायलट जो राजनीतिक समर में उतरने के लिए चुनावी हलफनामा दाखिल करने पहुंचा था, लेकिन उससे पहले उसे एक और हलफनामा नाम बदलवाने का देना पड़ा। वो नेता जो संजय गांधी का भी करीबी रहा और राजीव गांधी का भी। वो सांसद जो 23 जून 1980 को संजय गांधी के साथ उड़ान भरने वाला था, लेकिन किसी वजह से नहीं जा सका। ठीक 20 साल बाद यही नेता एक सड़क दुर्घटना में गुजर जाता है। ये नेता जिनका बेटा आज की तारीख में राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के लिए सत्ता बरकरार रखने के लिए बड़ी चुनौती बन गया। वो नेता जिनका बेटा कभी राहुल गांधी का खास सिपहसालार माना जाता था। हम बात कर रहे हैं सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट की। ये राजेश पायलट के संघर्ष, चुनौती, उपलब्धि, बगावत, अदावत और फिर मौत की कहानी है। राजेश्वर प्रसाद बिधूड़ी जिन्हें पहचान मिली राजेश पायलट के नाम से। वो शख्स जिसने खेलने-कूदने की उम्र में ही कुछ कर गुजरने की ठान ली। राजेश पायलट का पूरा जीवन फर्श से अर्श तक का सफर तय करने की कहानी है। राजेश पायलट एक जीवनी Prabhasakshi Special | MRI | राजेश्वर प्रसाद कैसे बने 'पायलट'| Rajesh Pilot Story|Rajasthan Politics भारत का प्रमुख हिंदी समाचार विचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश और विदेशों के कोने-कोने में हिंदी पाठकों का चहेता बना हुआ है। प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको देश-विदेश, राजनीति, बॉलीवुड, खेल जगत, महिला जगत, फैशन, पर्यटन एवं स्वास्थ्य आदि से जुड़ी हर खबर मिलेगी आपको सबसे पहले, #Pilot #sachinPilot #RajeshPilot विजिट करें - https://www.prabhasakshi.com/ Follow करें हमें ट्विटर पे - / prabhasakshi Like करें हमारा Facebook पेज - / prabhasakshi सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल - / prabhasakshinews