उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है इस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की बदमाश पुलिस की नाक के नीचे बड़ी बड़ी वारदात को बेखौफ होकर अंजाम देकर निकल जाते है और पुलिस को। कानों कान खबर भी नहीं होती ,अब ऐसा ही ताजा मामला बुलंदशहर जिले के कस्बा खुर्जे से सामने आया है जहा एक ज्वैलर्स की शॉप पर बदमाशों ने ग्राहक बनकर दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दे दिया और आराम।से फरार हो गए दरअसल मामला गांधी रोड स्थित व्यस्ततम इलाके के पदम सिंह गेट चौराहे के पास का है यहां पर स्थित एक सर्राफ की दुकान से दिनदहाड़े बदमाशों ने दुकान में घुसकर तमंचे की नोक पर 11 सोने की चेन लूट ली।ओर विरोध करने पर सर्राफ को जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गया।हैरानी की बात यह है की घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पदम सिंह गेट का अति व्यस्त इलाका होने की वजह से वहां हर समय पुलिस पिकेट तैनात रहती है। पीड़ित सर्राफ ने बताया कि शनिवार को लगभग 12:30 से 1:00 के बीच में कुछ बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुस आए और सोने की चैन दिखने की बात कही इस दौरान बदमाश ने मौके देखते ही सर्राफ पर तमंचा तानते हुए सोने की चैन का पूरा फोल्डर उठाकर और पीड़ित सर्राफ को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। लूटपाट की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस समीप में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। खुर्जा में दिनदहाड़े हुई वारदात से समीप के बाजार के तमाम व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बाजार का व्यस्ततम इलाका होने की वजह से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट वहां तैनात रहती है, ऐसे में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में गुस्सा और दहशत का माहौल है। वहीं सूचना पर कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फिलहाल लूटपाट की घटना की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली पुलिस समीप लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।।। contact number 8077090342 subscribe खबर तहकीकात इंडिया / @khabartehkikatindia Like us on facebook: / journalist25 Visit khabartehkikat website:http://khabartehkikaat.com/?i=1 Like us on facebook: / journalist2534 I'm on Instagram as @khabartehkikaat_mohit. . / con .