कई विमानों को हाईजैक कर सकते हैं आतंकी | Hijack threat puts airports on high alert

कई विमानों को हाईजैक कर सकते हैं आतंकी | Hijack threat puts airports on high alert

देश के तीन बड़े राज्यों में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है...मुंबई, चेन्नै और हैदराबाद को आतंकी अपना निशाना बना सकते है...खुफिया एजेंसियों को जैसी ही इस बात की खबर मिली कि 23 लोगों का आतंकी गैंग मुंबई, चेन्नै और हैदराबाद से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को एक साथ हाइजैक करने की साजिश रच रहा है...वैसे ही तीनों हवाईअड्डों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है...हाइजैक की आशंका के बाद मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि एक महिला का ईमेल मिला जो कि मुंबई के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भेजा गया था. ईमेल में लिखा गया था कि महिला ने एक रेस्त्रां में छह संदिग्धों को बात करते हुए सुना जो एक साथ तीन हवाई अड्डों से फ्लाइट्स को हाईजैक करने की बात कर रहे थे. मुंबई पुलिस ने CISF को अलर्ट किया जो देश भर में एयरपोर्ट सुरक्षा का कार्यभार देखते हैं. एक एंटी हाईजैक ड्रिल शुरू कर दिया गया है और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है.उधर एयरलाइन्स ने भी यात्रियों को आखिरी मिनट चेक-इन से बचने के लिए कहा है. यात्रियों से कहा गया है कि वह एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करें...