More than anything else, the caste-factor has always played an important role in the elections in Bihar; be it at the local level or in the Lok Sabha elections. And this makes the elections and the results very interesting. If the hints thrown by News24-Today's Chanakya Exit Polls are an indication then the myth of caste-factor is breaking during this Lok Sabha results. What does this mean? Which way is the Bihar politics going? Is Modi phenomenon breaking all myths in the state? Is the character of politics in Bihar, which has also paved the way for huge political movements, changing? The importance of Bihar can be understood from its geographical location as the state is located in the eastern part of India surrounded by West Bengal in the east and Uttar Pradesh in the west. In the north, the state is bordered by Nepal and in the south by Jharkhand. Just switch to Bihar & Jharkhand YouTube channel where you can watch all LIVE updates and buzz around the election results. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों की वो घड़ी आ गई है, जिसपर भारत, भारतीय और पूरी दुनिया की नजर है। हर बार की तरह इस बार भी आपका पसंदीदा न्यूज चैनल न्यूज 24 आपको सबसे तेज और सबसे सटीक चुनावी नतीजा देने के लिए पूरी तैयारी के साथ हाजिर है। गुरुवार सुबह से ही आप न्यूज 24 उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड यूट्यूब चैनल पर सबसे तेज, सबसे सटीक नतीजे और उनसे जुड़ी खबरें लाइव देख सकेंगे। कौने-कौने में फैले न्यूज 24 के संवाददाता आपको हर पल, हर क्षण हर अपडेट से रूबरू कराएंगे। न्यूज 24 बिहार और झारखंड यूट्यूब चैनल पर आपकी अपनी सीट पर नतीजे क्या हैं तो ये भी आपके लिए देखना मुमकिन होगा साथ ही किस सीट पर कौन आगे और कौन पीछे है यानी पलपल की हर जानकारी आपको लाइव देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं न्यूज 24 बिहार और झारखंड यूट्यूब चैनल आप नॉन स्टॉप हमारे एंकर्स और एक्सपर्ट्स का डिबेट भी नॉन स्टॉप देख सकेंगे। साथ ही चुनावी नतीजों को लेकर आप न्यूज़ 24 बिहार और झारखंड यूट्यूब चैनल पर देशभर के राजनीतिक दिग्गजों की राय भी जान सकेंगे। हमारे एंकर्स, रिपोर्टस और एक्सपर्ट्स चुनावी नतीजों के साथ-साथ आपको ये भी बताने की कोशिश करेंगें कि पार्टियों और उम्मीदवारों के हारने और जीतने के पीछे की वजह क्या रही। इन हार और जीत के क्या मायने हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के बाद पूरे देश की नजर जिस राज्य पर है वो है बिहार। न्यूज 24 टुडेज चाणक्य समेत तमाम एग्जिट पोल्स बिहार में बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। बिहार में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आरजेडी के अगुवाई वाले महागठबंधन और बीजेपी-जेडीयू वाले एनडीए गठबंधन के बीच में है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर भारत की अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का डंका बजता दिख रहा है। बिहार में बीजेपी को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के आने से मजबूती मिली है और वोट प्रतिशत के हिसाब से उसका पलड़ा भारी है। यहां की कुल 40 सीटों में से बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 32 (+/-4) सीट मिलने का अनुमान है। वहीं यहां कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 8 (+/-4) सीटें मिल सकती है। जबकि यहां भी अन्य का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। यहां अन्य के खाते में 0 (+/-1) सीटें मिलने का अनुमान है। यानी 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को बिहार में 40 में से 30 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस बार भी सीटों की स्थिति में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है। आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन के बावजूद विपक्ष को कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। वहीं झारखंड की बात करें तो यहां लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। न्यूज 24 टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में भी बीजेपी की स्थिति मजबूत दिख रही है। यहां बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का डंका बजता दिख रहा है। यहां की कुल 14 सीटों में से बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 10 (+/-3) सीट मिलने का अनुमान है। वहीं यहां कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 4 (+/-3) सीटें मिल सकती है। जबकि अन्य का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। 2014 में बीजेपी ने अकेले राज्य की 14 में से 12 सीटें जीती थीं। झामुमो को 2 सीटें मिली थीं। बिहार और झारखंड की जनता का क्या मूड है और यहां के वोटरों ने किनके पक्ष में अपना जनादेश से संबधित तमाम अपडेट आप न्यूज 24 बिहार और झारखंड यूट्यूब चैनल पर नॉन स्टॉप देख सकेंगे। Follow us on Twitter: http://bit.ly/news24twitter Like us on Facebook: http://bit.ly/news24facebook Follow us on Instagram: http://bit.ly/news24instagram E24 Bollywood http://bit.ly/e24bollywood News24 Bihar & Jharkhand http://bit.ly/news24bihar News24 UP & Uttarakhand http://bit.ly/news24up News24 MP & Chhattisgarh http://bit.ly/news24mp News24 Rajasthan http://bit.ly/news24rajasthan News24 Sports http://bit.ly/news24sports Visit Our Website: News24 English: http://www.news24online.com News24 Hindi: http://hindi.news24online.com Download the News24 App Now: Android Google Play: http://bit.ly/news24app