दशकों तक विकास की दौड़ में मीलों पिछे रहने वाले बुंदेलखंड को आज से 296 किलोमीटर लंबा विकास पथ मिल गया है..आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन में हुए भव्य कार्यक्रम में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वो यूपी की जनता को समर्पित कर दिया.उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. वहीं, उत्तर प्रदेश में किसी परियोजना की उद्घाटन हो... और उसे लेकर राजनीति ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता..आज एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की...तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को लेकर ट्वीट करते यूपी सरकार पर हमला बोल दिया..