दीक्षार्थी का केश लोचन कार्यक्रम

दीक्षार्थी का केश लोचन कार्यक्रम

उदयपुर जिले के भटेवर क्षेत्र के नवाणिया में जैन समाज दीक्षार्थी मुमुक्षु अनिल जी पोखरना के दीक्षा समारोह के अंतर्गत रविवार सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में केश लोचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे जैन मुनियो एवम साध्वियो के सानिध्य में दीक्षार्थी का केश लोचन हुआ। इस दौरान जैन संघ नवाणिया के पधाधिकारियो और दीक्षार्थी के परिवारजनो ने केश लोचन में आवश्यक रस्मे अदा की। विद्यालय के खेल मैदान में इस अवसर पर जैन राष्ट्रिय संतो द्वारा प्रवचन का आयोजन हुआ। जिसमे उदयपुर जिले के साथ में पुरे देश से श्राद्धलु का जनसैलाब उमड़ पड़ा।। इस कार्यक्रम में वल्लभनगर एस डी एम वार सिंह भी दीक्षा समारोह में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नवाणिया में पहुचे। इसके साथ ही उपप्रधान कमलेश पोखरना व कई आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस दीक्षा समारोह में पहुँच कर दीक्षार्थी अनिल पोखरना का अभिनन्दन किया।