City Post Live Special - नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसबार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बहुत बड़ा आरोप लगा दिया है. बिहार की विधि व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमेशा हमला करने वाले तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर उनकी जासूसी करवाने का आरोप लगा दिया है.तेजस्वी ने इसके लिए पुख्ता प्रमाण भी दिए हैं. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि सीएम आवास तीन ओर से मेंन रोड से घिरा है. नेता प्रतिपक्ष का घर चौथे साइड है फिर भी सीसीटीवी कैमरा नेता प्रतिपक्ष की और लगाया गया है. तेजस्वी यादव ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझपर नजर रखी जा रही है.