क्या आप जानते हैं जानवर भी हमे कुछ सिखाते हैं, जानिए जानवरों के अच्छे गुण

क्या आप जानते हैं जानवर भी हमे कुछ सिखाते हैं, जानिए जानवरों के अच्छे गुण

क्या आप जानते हैं जानवर भी हमे कुछ सिखाते हैं, जानिए जानवरों के अच्छे गुण... हमे कुछ नया सिखने को मिले चाहे वो इंसान से या जानवर से मिले उसे सिखने में कोई बुराई नहीं हैं। मनुष्य चाहे तो किसी से भी कुछ भी सिख सकता हैं। इंसान इस पृथ्वी पर हर एक चीज से कुछ ना कुछ जरूर सीख सकता है। जी हां इंसान जानवरों से काफी कुछ सीख सकता है। आज मैं आपको ऐसे गुण बताने जा रहे हैं जिन्हें आप जानवरों से भी सीख सकते हैं। आइये जानते हैं जानवरों के अच्छे गुण... जानवरों से सीखें ये अच्छे गुण शेर: शेर तो आप सबने देखा ही होगा, जिसे जंगल का रजा भी कहा जाता हैं। काम छोटा हो या बड़ा उसे एक बार शुरू करने के बाद पूरा खत्म करना चाहिए, कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। अपने हर काम को पूरी लगन और सामर्थ्य करना चाहिए। यह गुण आप शेर से सिख सकते है। शेर पकड़े हुए शिकार को कभी नहीं छोड़ता है। जंगल के राजा शेर के यह गुण हमें जरूर सीखना चाहिए। बिल्ली: बिल्लियाँ हमें सिखाती है टेंशन फ्री रहना और शांत रहना। जी हाँ, बिल्ली खाती है और ज्यादातर सोती है। बिल्लियाँ दिन में औसतन 15 से 16 घंटें सोती हैं। बिल्ली को आप बहुत ही कम परिस्तिथियों में तनावग्रस्त और गुस्से में देखोगे।तो हम बिल्लियों से भी कई अच्छी आदतें सिख सकते है जैसे शांत रहना, गुस्सा ना करना आदि। कुत्ते : कुत्ते से हमें सीखना चाहिए की बहुत ज्यादा भूखा होने के बावजूद भी थोड़े भोजन से ही संतुष्ट हो जाना चाहिए। अच्छी नींद सोना चाहिए लेकिन जरा सी खटखटाहट से जाग जाना चाहिए। अपने रक्षक के साथ वफ़ादारी और प्यार करना, साहसी जैसे अच्छे गुण हम कुत्ते से सिख सकते हैं। कुत्ता ईमानदारी का उदाहारण का एक बहुत बड़ा पेशकर्ता है। गधा: गधा हमे 3 अच्छे गुण सिखाता हैं, बहुत ज्यादा थक जाने के बाद भी बोझ को ढ़ोना, किसी भी परिस्थिति से नहीं डरना, हमेशा पूरी संतुष्टि से विचरण करना यह 3 अच्छे गुण हम गधे से सिख सकते हैं। हम ज्यादातर किसी से कोई काम ना होने, या गलत होने पर उसे गधा बोलते है क्योंकि हम गधे को पागल समझते है लेकिन आप गधे से भी ये एक नहीं बल्कि 3 अच्छे संस्कार सिख सकते हैं। कौवे: यह 3 गुण हम कौवे से सिख सकते हैं। समय पर जरूरतमंद वस्तुओं को जमा करना, हमेशा सावधान रहना, किसी पर जल्दी विश्वास नहीं करना, कौवे हमेशा अकेले में अपना भोजन इकठ्ठा करता है। यह कभी आलस नहीं करता है और ना ही आसानी से किसी पर भरोसा करता है। यह गुण हमें क्रो से अवश्य सिखने चाहिए।