सूबे की पुलिस पर जानलेवा हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं...ताजा मामला फतेहपुर के हुसेनगंज थाने के असनी चौकी की है...जहां रात में दबिश देने गए चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया...जिसमें चौकी इचार्ज के सिर और नाक पर काफी चोट आई हैं...जिसने इलाके लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया...जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है...बतादें कि हुसेनगंज थाने के भदार गांव में जमीन के विवाद की शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज आरोपियों के यहां अपने दल बल के साथ दबिश देने पहुंचे थे...तभी अंधेर में किसी ने छत से उनके ऊपर पत्थर से वार किया...जिससे उनके सिर और नाक पर गंभीर चोटें भी आई है...वहीं पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है...जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है...वहीं घायल दरोगा मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।