सागर. कोतवाली थाने के पास स्थित ज्वेलर्स की दुकान मैं खरीदी के लिए आई महिलाएं सोने की चूडयि़ां चुरा ले गई। महिलाओं की यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाने से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित वैसाखिया ज्वेलर्स में खरीदी करने आई महिलाओं ने सोने की चूडिय़ों को देखते समय उन्हें चोरी कर लिया। महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार ने जब महिलाओं को दिखाए गए सामान की गिनती की तो उसमें सोने की चार चूडिय़ां कम मिली। कैमरे में महिला अपने साथ ही महिला को सोने की चूडिय़ां देते हुए दिखाई दे रही है। घटना रविवार शाम 5 से 6 के बीच की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी में आरोपी महिलाओं के फुटेज देखकर उनकी तलाश कर रही है। साथ ही आरोपी महिलाओं की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने शहर में नाकेबंदी भी की, लेकिन रात तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहीं।