एटा : बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के मामले में परिवारों वालों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इंस्पेक्टर सुबोध का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, लेकिन परिजनों ने साफ कर दिया है कि वह तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक मुख्यमंत्री नहीं आते.