संबंधित वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें - http://www.onlymyhealth.com/health-vi... रोगी के शरीर में प्रोस्टेट कैंसर किस स्तर पर है, इसकी पुष्टि के बाद ही चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया जाता है। डॉ. जेबी शर्मा के मुताबिक इसका पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा चार चरण होते हैं और इसी आधार पर उपचार किया जाता है। शुरूआती अवस्था यानी पहले और दूसरे चरण में रेडियोथेरेपी और सर्जरी से इलाज संभव है। कैंसर के तीसरे चरण में पहुंचने पर हार्मोनल थेरेपी के बाद सर्जरी या रेडियोथेरेपी के जरिए उपचार किया जाता है। यदि मरीज का कैंसर चौथे यानी अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है तो उसे तुरंत ही हार्मोनल ट्रीटमेंट पर रखा जाता है।