10 लाख रूपये लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, cctv में कैद तस्वीर से हुई पहचान

10 लाख रूपये लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, cctv में कैद तस्वीर से हुई पहचान

प्रदेश की राजधानी जयपुर में 14 अगस्त को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में आ गए हैं। सांगानेर पुलिस ने इन लुटेरों को पकड़ने में अहम योगदान दिया। डेयरी बूथ से केश कलेक्शन करने वाला अजय सिंह राजावत पर लौहे के सरियों से हमला करके 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे 6 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुर्गापुरा पुलिया के पास महावीर नगर स्थित डेयरी बूथ के पास वारदात के दौरान सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे। लुटेरों के भागने वाले रास्ते के cctv फुटेज देखे गए तो बदमाशों की तस्वीरें स्पष्ट नजर आने लगी। इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके इन्हें गिरफ्तार किया गया। चार अन्य साथियों की तलाश जारी है। बजाज नगर पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।