NEWS    हरदा       पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई

NEWS हरदा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई

करीब 1 सप्ताह पूर्व एक महिला की हरदा के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मगरधा में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.... महिला की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों की पहचान मृतका से जेठ सुदामा गौर और श्यामसुंदर गौर के रूप में हुई.... पिता-पुत्र ने घटना को अंजाम दिया था यह घटना जमीन विवाद को लेकर हुई थी....आपको बता दें कि 1 जनवरी को अलसुबह रेखा बाई गौर अपने घर में काम कर रही थी....इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने रेखा बाई गौर को गोली मारकर फरार हो गए थे...इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी....वही 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था...जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर नांदवा-पड़वा रोड नहर की पुलिया के पास घेरा बंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा....पुलिस ने बताया कि घटना में उपयोग लाए पिस्तौल के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने पिस्टल को उनके खेत छिपाना बताया....फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही हैं